फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महाकुंभ के लिए स्टेशन पर उमड़ी भीड़, हंगामा

Wed, 29 Jan 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर आती गंगा गोमती ट्रेन और महाकुंभ जानेके लिए श्रद्धालुओं कीलगी भ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली-बछरावां। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बछरावां, ऊंचाहार और रायबरेली रेलवे स्टेशन पर टूट पड़ी। बछरावां रेलवे स्टेशन पर शाम आठ बजे जब गंगा गोमती आई तो उसमें चढ़ने के लिए श्रद्धालु दौड़ पड़े। बोगी का गेट न खोलने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा करने के साथ मारपीट की। करीब दस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन


आरपीएफ ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। 200 यात्रियों ने हंगामा कर पैसा वापस करने की मांग की। इस पर लखनऊ कंट्रोल रूम से संपर्क साधा गया और विशेष ट्रेन भेजने को कहा गया। रायबरेली स्टेशन पर भी ट्रेन से सफर करने के लिए यात्रियों ने हंगामा किया। किसी तरह सभी को शांत कराया गया।

मंगलवार शाम को प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी। ट्रेनों में सीट फुल होने पर श्रद्धालुओं को जगह नहीं मिली तो हंगामा किया। इससे पहले सुबह बछरावां रेलवे स्टेशन पर संगम स्पेशल और त्रिवेणी एक्सप्रेस रद्द किए जाने को लेकर यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की। शाम को जिले के सभी प्रमुख स्टेशनों पर इस कदर भीड़ बढ़ी कि प्लेटफार्मों पर पैर रखने की जगह नहीं बची।
विज्ञापन


शाम आठ बजे बछरावां रेलवे स्टेशन पर करीब पांच हजार लोगों की भीड़ प्रयागराज जाने के लिए एकत्र हुई। कई ट्रेनें रद्द रही। गंगा गोमती आठ बजे बछरावां स्टेशन पर रुकी तो भीड़ बेकाबू हो गई। बोगी के दरवाजे अंदर से बंद होने के कारण भीड़ ने मारपीट की। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। आरपीएफ ने किसी तरह सभी को शांत किया।

हाल यह रहा कि ट्रेन जब 8:10 बजे बछरावां से रायबरेली के लिए रवाना हुई तो यात्री बोगियों में लटक गए। बछरावां स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि यात्रियों ने हंगामा किया। उनको समझाने का काम किया जा रहा है। संगम प्रयाग के लिए एक स्पेशल ट्रेन देर रात चलाई जाएगी।

आरपीएफ चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि यात्रियों की संख्या ज्यादा है। कुछ लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, जिन्हें चिह्नित किया जा रहा है। कार्रवाई की जाएगी।


आरपीएफ ने घेरा बनाकर गंगा गोमती को किया रवाना
रायबरेली रेलवे स्टेशन पर गंगा गोमती 8:30 बजे पहुंची तो यात्रियों की भीड़ ट्रेन पर चढ़ने के लिए दौड़ी, लेकिन आरपीएफ ने सुरक्षा घेरा बना रखा था। जिस कारण ट्रेन में चढ़ने की हिम्मत किसी ने नहीं की। ट्रेन के दरवाजे अंदर से बंद रहे। आरपीएफ प्लेटफार्म पर मुस्तैद रही और गंगा गोमती के आगे निकलने के बाद सुरक्षा घेरा हटाया गया।


ट्रेन का दरवाजा न खोलने पर यात्री को पीटा
ऊंचाहार। नगर के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने मंगलवार शाम को जमकर हंगामा किया। कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का गेट न खोलने पर एक यात्री को युवकों ने जमकर पीटा। किसी तरह अन्य यात्रियों ने मामला शांत कराया। शाम को रेलवे स्टेशन पर लगभग तीन हजार यात्री मौजूद रहे। इसी दौरान लखनऊ से प्रयागराज जा रही कुंभ मेला स्पेशल शाम 5:17 बजे स्टेशन पर पहुंची। भीड़ ट्रेन पर चढ़ने के लिए दौड़ पड़ी

ट्रेन की बोगियों के दरवाजे बंद थे। उन्हें खुलवाने के लिए श्रद्धालु मशक्कत करते रहे। इस बीच एक डिब्बे में पहले से बैठे यात्री ने दरवाजा नहीं खोला तो युवकों ने हंगामा करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। किसी तरह दरवाजा खुला तो ट्रेन में चढ़ते ही युवकों ने यात्री को जमकर पीटा। आरपीएफ थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि हंगामा या विवाद की जानकारी नहीं है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें