फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के छठे चरण में 63 दागी, 93 करोड़पति

Mon, 05 May 2014 04:17 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
छठे चरण के चुनाव में सर्वाधिक अपराधी उम्मीदवार कांग्रेस के हैं वहीं कई पर तो बलात्कार का भी आरोप है।
विज्ञापन


यूपी में लोकसभा चुनाव के छठे व अंतिम चरण में 63 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ पुलिस के रोजनामचे में विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

इनमें से 54 के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे हैं। आखिरी चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 325 उम्मीदवारों में से 93 करोड़पति हैं।

यूपी इलेक्शन वाच व एडीआर ने छठे चरण के लिए पर्चा दाखिल कर चुके विभिन्न दलों के उम्मीदवारों के हलफनामों का अध्ययन करने के बाद जो रिपोर्ट जारी की है उसके मुताबिक इस चरण में 19 फीसदी उम्मीदवारों पर मुकदमे दर्ज हैं।
Trending Videos

दुराचार का भी आरोप

कई ऐसे हैं जिन पर हत्या, अपहरण, हत्या का प्रयास, दुराचार और सांप्रदायिकता फैलाने तक के आरोप हैं। उल्लेखनीय है, इस चरण में कई माफिया और दबंग उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस बार के चुनाव में जहां सबसे अधिक अपराधी उम्मीदवार कांग्रेस के हैं वहीं आम आदमी पार्टी में सबसे कम ऐसे प्रत्याशी हैं।

कांग्रेस के बाद सपा और फिर बसपा व भाजपा उम्मीदवारों के नाम हैं। संगीन अपराधों के मामले में सपा के सबसे अधिक उम्मीदवारों पर ऐसे मामले दर्ज हैं।

छठे चरण में कुल 18 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव हो रहा है। इनमें से 13 ऐसे हैं जिन्हें रेड अलर्ट एरिया में रखा गया है।

ये है पूरा रिकॉर्ड

कुल उम्मीदवार 325
-63 यानी 19 फीसदी पर आपराधिक मामले दर्ज
-54 यानी 17 फीसदी पर गंभीर धाराओं में मुकदमे

किस पार्टी में कितने दागी प्रत्याशी
-कांग्रेस के 18 में 8
-सपा के 17 में 7
-बसपा के 18 में 7

-भाजपा के 17 में 4
-आप के 18 में 4
-कौमी एकता दल के 4 चार में 2
-पीस पार्टी के 7 में से 3
विज्ञापन

पार्टीवार करोड़पति उम्मीदवार

कुल 325 में से 93 उम्मीदवार यानी 29 फीसदी करोड़पति हैं।
-कांग्रेस के 18 में से 12 यानी 67 फीसदी
-भाजपा के 17 में से 13 यानी 77 फीसदी

-बसपा के 18 में से 17 यानी 94 फीसदी
-सपा के 17 में से 14 यानी 82 फीसदी
-आप के 18 में से 7 यानी 39 फीसदी

पैन विवरण न देने वाले
-कुल 325 में से 105 उम्मीदवार यानी 32 फीसदी ने पैन विवरण दाखिल नहीं किया।

शैक्षिक दम-खम
इस बार 325 में से 140 यानी 43 फीसदी कक्षा 12वीं पास हैं अथवा उससे कम पढ़े हैं। जबकि 325 में से 171 यानी 53 फीसदी स्नातक या इससे अधिक शिक्षित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें