हत्या के जुर्म में बरेली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बहराइच के एक अपराधी ने गोंडा के अपर जिला जज को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है उसने पैसा न मिलने पर कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी।
बड़कऊ ने ही बृहस्पतिवार को बहराइच की जिला जज को भी पत्र भेजकर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। गोंडा दीवानी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने कोतवाली नगर में रंगदारी मांगने व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसपी सुधार कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही हैं। कोतवाल नगर बृजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिला जज के नाम मिले रजिस्टर्ड पत्र में बड़कऊ उर्फ राजकुमार ने एडीजे सप्तम से 20 लाख रुपए बरेली सेंट्रल जेल के डा. नेमचंद को पहुंचाने को कहा है।