फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: शातिर बदमाश ननकऊ पुलिस की गोली से घायल, गैंगस्टर सहित कई मामलों में था आरोपी, दबोचा गया

Sat, 31 Aug 2024 11:36 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में पुलिस ने एक शातिर अपराधी ननकऊ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उस पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मकान में लूट की थी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के थाना क्षेत्र घुंघटेर में बीते दिनों में लूटपाट की घटना करने वाले शातिर बदमाश की शुक्रवार की आधी रात बाद पुलिस से मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के तीन अन्य साथी पहले ही जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 1:00 बजे घुंघटेर थाना क्षेत्र में जमुआ पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदेहास्पद व्यक्ति को आते देखा तो उसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर उस व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने दौड़ा लिया। एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। 

ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम मंदिर पर अब तक एक हजार करोड़ हुए खर्च, 80 फीसदी काम पूरा, 2500 करोड़ किए जाने हैं खर्च
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच: साथी के बिछड़ने से और भी घातक हुए भेड़िए, एक लंगड़ा भेड़िया बढ़ा रहा है सबसे ज्यादा दहशत
विज्ञापन


आत्मरक्षा  में पुलिस में भी फायरिंग की तो गोली बदमाश के पैर में जा लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान ननकऊ लोनिया के रूप में हुई। जो रामनगर कोतवाली क्षेत्र के होरीलाल पुरवा मजरे इब्राहिमपुर का निवासी है। पुलिस ने उससे तमंचा व कारतूस बरामद किया। छानबीन में पता चला कि ननकऊ ने अपने अन्य तीन साथी थाना घुंघटेर क्षेत्र के पिण्डसावां गांव में एक घर से सोने चांदी के आभूषण व नकदी की लूटपाट की थी। बदमाशों ने पूरे परिवार से मारपीट की थी।

19 जुलाई को संयुक्त पुलिस टीम ने ननकऊ के साथी लखीमपुर जिला निवासी धर्मेन्द्र कुमार मौर्य, नौशाद व सीतापुर के इस्माइल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।  ननकऊ फरार चल रहा था।  ननकऊ के विरूद्ध लूट, चोरी, डकैती एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर के 18 केस दर्ज हैं। वह रामनगर का हिस्ट्रीशीटर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें