फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी मांगने के बहाने किया महिला को अगवा, स्कूल परिसर में किया दुष्कर्म

Sat, 21 Jul 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
gang rape
विज्ञापन

तीन दरिंदों ने मालीपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठी एक महिला को अगवा कर सरकारी स्कूल में दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बुरी तरह पीटा और धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता स्कूल में घंटों कराहती रही। इस बीच, पति खोजते हुए उधर पहुंचा तो कराहने की आवाज सुनी।

विज्ञापन


स्कूल परिसर में पहुंचा तो पत्नी को ऐसी हालत में देखकर बदहवाश हो गया। उसने पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दी। एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच एसपी सिटी सुरेंद्र कुमार दास को सौंपी गई है।

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, गांव में पीड़िता के घर के पास बोरिंग का कार्य चल रहा था। बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे बोरिंग कर रहे तीन मजूदरों ने महिला से पानी मांगा। महिला पानी लाने के लिए जैसे ही मुड़ी उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर घर से कुछ दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय में ले गए। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की। महिला को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों ने पुलिस से शिकायत न करने की धमकी देकर वहां सेक भाग निकले। जिस वक्त यह वारदात हुई, महिला का पति घर पर नहीं था। घर आने पर बच्चों ने बताया कि मां घर पर नहीं है तो वह ढूंढने निकल गया। उसकी पत्नी बदहवाश हालत में स्कूल परिसर में मिली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें