फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों ने ली दो की जान

Sun, 12 Oct 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर की वारदात
विज्ञापन

सिरसागंज के पास के ग्राम भदेसरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पीट-पीट कर उसको मौत के घाट उतार दिया।

घटना शुक्रवार रात्रि की है। ग्राम भदेसरा निवासी किशोरी लाल कुशवाह (25) पुत्र मेघ सिंह कुशवाह का विवाह चार वर्ष पूर्व बटेश्वर थाना बाह के ग्राम तरासो निवासी कप्तान सिंह की पुत्री गोमती देवी (24) के साथ हुआ था।

दोनों के संबंधों में तब कड़वाहट आ गई जव गांव का ही अविवाहित युवक सुनील उर्फ गुड्डू (26) पुत्र मुन्नालाल गोमतीदेवी के नजदीक आया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गुस्से में हत्यारे के ली जान

शुक्रवार रात्रि किशोरी लाल घर पर सो रहा था। तड़के उसके घर से चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए और पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाया।

घर में किशोरी लाल मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उसकी पत्नी गोमती देवी तथा प्रेमी सुनील बदहवास खडे़ थे।

किशोरी लाल का शव देख ग्रामीणों ने गुस्से में सुनील को लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची।

उन्होंने किशोरी लाल की पत्नी गोमती देवी को हिरासत में लेते हुए घायल सुनील को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रास्ते में ही गुड्डू ने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें