फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: आठ साल के बच्चे के साथ अश्लील हरकत कर खुद पीड़िता बनकर थाने पहुंची महिला, आईजी ने करवाया गिरफ्तार

Wed, 11 Aug 2021 12:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह के मुताबिक मलिहाबाद इलाके में रहने वाली नेहा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि पड़ोस में रहने वाले एक आठ साल का बच्चा एक अगस्त को नेहा के घर गया था। वहां पर टीवी देखते हुए वह सो गया था। इस बीच नेहा ने बच्चे के साथ अश्लील हरकत की थी।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिहाबाद के एक गांव में महिला ने शनिवार देर शाम आठ साल के मासूम से अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर उसके निजी अंगों पर वार कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, मंगलवार को आरोपी महिला आईजी कार्यालय फरियादी बनकर पहुंच गई। वह पीड़ित मासूम के परिजनों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर लिए थी। पूरी जानकारी होने पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने अपने कार्यालय पर ही पुलिस बुलाकर उसे गिरफ्तार करवा लिया।

विज्ञापन


आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह के मुताबिक मलिहाबाद इलाके में रहने वाली नेहा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि पड़ोस में रहने वाले एक आठ साल का बच्चा एक अगस्त को नेहा के घर गया था। वहां पर टीवी देखते हुए वह सो गया था। इस बीच नेहा ने बच्चे के साथ अश्लील हरकत की थी। उसके निजी अंगों पर वार किया था। जिससे चोट लग गई। घर पहुंचते ही बच्चे की हालात बिगड़ गई, तो निजी अस्पताल में कई दिन तक भर्ती कराया गया था। शनिवार को बच्चे के पिता ने नेहा केखिलाफ मलिहाबाद थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

पीड़ित के परिवार पर ही मुकदमा कराने की कोशिश

मुकदमा दर्ज करने के बाद मलिहाबाद पुलिस का दावा था कि वह आरोपी नेहा की तलाश कर रही है। वहीं नेहा ने ने खुद को बचाने के लिए पेशबंदी में पीड़ित मासूम के परिजनों पर छेड़छाड़, मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने तहरीर दी। जिस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह मंगलवार को आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह के कार्यालय पहुंच गई। जहां उसकी शिकायती पत्र मिलने के बाद आईजी रेंज को संदेह हुआ।

उन्होंने मलिहाबाद थानेदार को कॉल कर पूरी जानकारी हासिल की। मलिहाबाद के प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह को तत्काल आईजी कार्यालय पहुंचने को कहा। वहीं कार्यालय में तैनात दो महिला पुलिस कर्मियों को हिरासत में लेने का निर्देश दिया। पुलिस ने आईजी कार्यालय में ही पूछताछ की। इसके बाद वहीं से कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी नेहा को जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें