फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर पत्नी को गोली मारी, बेटा लेकर भाग निकला

Wed, 12 Mar 2014 08:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में सोमवार को सुबह लूट के दौरान पेट्रोल पंप मालिक की हत्या हुई। दोपहर होते-होते अज्ञात कारणों से जेई की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


दो हत्याओं ने पुलिस-प्रशासन को हिला रखा था कि गुडंबा में देर रात पति ने मामूली कहासुनी के बाद पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

फायर की आवाज सुनकर लोगों को जुटता देख सात वर्षीय बेटे को लेकर आरोपी भाग निकला।

मकान मालिक कमरे में पहुंचा तो खून से लथपथ पड़ी मां से लिपट कर मासूम बेटी रो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर रही है।
विज्ञापन


गुडंबा के सादामऊ गांव निवासी समसुद्दीन की बेटी नूरबानो (30) का विवाह दस वर्ष पहले कुर्सी बाराबंकी निवासी मुस्तकीम से हुआ था।

बीते डेढ़ वर्ष से पत्नी और दोनों बच्चों के साथ पैतरामऊ में आरिफ के मकान में किराए पर रह रहा था। मुस्तकीम अक्सर शराब के नशे में घर लौटता।

इसे लेकर पति-पत्नी में रोज झगड़ा होता था। सोमवार रात भी करीब डेढ़ बजे घर पहुंचा था। देर से आने को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी।

करीब आधे घंटे कहासुनी के बाद मुस्तकीम ने तमंचे से पत्नी पर फायर कर दिया। गोली सीधे सीने में लगने से नूरबानो खून से लथपथ होकर गिर पड़ी।

फायर की आवाज सुनकर मकान मालिक व अन्य किराएदार दौड़े। लोगों के जुटने से पहले ही मुस्तकीम तमंचा और अपने बेटे यूसुफ (7) को लेकर भाग निकला।

कमरे में पहुंचने पर खून से लथपथ बेसुध पड़ी महिला को देख सभी सन्न रह गए। मकान मालिक ने पुलिस के साथ ही मायके फोन किया।

मौके पर पहुंचा भाई सिराजुद्दीन बहन को पास के अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उधर,पुलिस को कमरे से महिला का टूटा हुआ मोबाइल मिला। घटना के बाद आरोपी पति टेढ़ी पुलिया के गन्ना गांव अपने बहनोई के घर पहुंचा।

खून से सने कपड़े और तमंचा बैग में रखने के साथ ही बेटे को लेकर फरार हो गया। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस ने तमंचा और खून से सने कपड़े बरामद करने के साथ ही पूछताछ के लिए बहनोई को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बेटी को छोड़ गया
गोली की आवाज सुनकर कमरे में सो रहे यूसुफ के साथ ही पांच वर्ष की मासूम बेटी सिदरा जग गई।

मां को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देख बच्चे रोने लगे। इस बीच मुस्तकीम ने बेटे को उठाया और भागने लगा। मासूम बेटी भी पीछे दौड़ी तो उसे धक्का दे दिया।

इसके बाद मासूम मां से चिपककर रोने लगी। बार-बार मां को हिलाते हुए उठने के लिए कह रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें