फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक के आरोपी को कोर्ट की चेतावनी

Wed, 14 May 2014 08:24 AM IST
अतुल भारद्वाज/अमल उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून की लड़की को लखनऊ में तेजाब से जलाने का प्रयास करने वाले आरोपी विष्णु नारायण शिवपुरी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आचरण सुधारने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय परिसर में दुर्व्यवहार की लिखित शिकायत की थी। उधर,मंगलवार को भी मामले की सुनवाई बंद कमरे में कैमरे के सामने हुई।

इससे पहले पीड़िता ने दो मई को लिखित शिकायत की थी। इसमें उसने बताया था कि भाई के साथ बयान के लिए आने के दौरान कोर्ट से निकलते समय बाहर खड़े विष्णु नारायण शिवपुरी ने जान से मारने की धमकी दी थी।

इस पर कोर्ट ने आरोपी को आचरण न सुधारने पर जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई कराने की चेतावनी दी है। साथ ही न्यायालय परिसर और बाहर आचरण संयमित रखने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने बताया कि आरोपी लगातार बाहरी लोगों से दबाव बनवा रहा है। इसके लिए जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को भी कोर्ट ने बंद कमरे में कैमरे के सामने सुनवाई की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल आरोपी ने पीड़िता के ऊपर तेजाब फेंका था। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आरोपी को हाईकोर्ट से मिली जमानत निरस्त कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें