फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट दो वर्ना तुम्हारी बेटी को ‘दामिनी’ बना दूंगा

Thu, 07 Nov 2013 02:54 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
‘पड़ोसी मेरी बेटी को दामिनी बनाने की धमकी दे रहा है। वह चाहता है कि मैं अपना फ्लैट उसे औने-पौने दाम में बेच दूं। पुलिस भी उसके साथ है।
विज्ञापन


सर, मुझे और मेरी बेटी को बचाइए। बुधवार को महिला ने आईजी सुभाष चंद के सामने अपना दर्द बयां किया तो कमरे में सन्नाटा खिंच गया।

आईजी ने तत्काल हसनगंज पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। देर रात महिला के प्रार्थनापत्र पर पड़ोसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

महिला के पति मोटर पार्ट्स का काम करते हैं और अक्सर बाहर रहते हैं। यहां वह दो बेटियों के साथ रहती है।

महिला का कहना है कि पड़ोस के फ्लैट में रहने वाला हलीम कानपुर में किसी सरकारी विभाग में क्लर्क है। आरोप है कि कई महीने से वह औने-पौने दाम पर फ्लैट बेचने के लिए दबाव डाल रहा है।

इन्कार करने पर आलमबाग निवासी भाई बबलू, छोटू, इकबाल और सलीम को घर बुलाकर पूरे परिवार को परेशान करता है।

महिला ने कहा कि फ्लैट में आने-जाने का रास्ता हलीम के कमरे के सामने से ही है। आरोपियों ने उसका और बेटियों का निकलना तक दूभर कर दिया हैं।

सब मिलकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही बड़ी बेटी से छेड़छाड़ करते हैं। हसनगंज पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

इससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए। महिला ने बताया कि जुलाई में इन लोगों बड़ी बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट की। 31 जुलाई को महिला थाना में इसकी एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी, जिस पर चार्जशीट लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद से आरोपियों ने पूरे परिवार का जीना मुहाल कर रखा है। महिला ने कहा कि आरोपी बेटी को कभी ‘दामिनी’ बनाने तो कभी तेजाब डालने की खुलेआम धमकी देते हैं।

आईजी ने हसनगंज पुलिस को महिला और उसकी बेटियों की सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें