फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित सात लोग गिरफ्तार, गनर व दरोगा निलंबित

Sun, 18 Apr 2021 12:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा

सार

जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह के गनर इंद्रजीत द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई न करने पर व थाना वजीरगंज के एसआई पवन गिरी द्वारा गनर को बचाने के लिए उच्चाधिकारियों को झूठी सूचना देने पर निलम्बित कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य सहित 7 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर गनर इंद्रजीत व थाना वजींरगंज के एसआई पवन गिरी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


मामला वजीरगंज की ग्राम पंचायत मधवापुर का है। जहाँ पर दो पक्षों के बीच शनिवार रात में चुनावी रंजिश में विवाद हुआ। जिसमें राहुल सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी मधवापुर, प्रवीन कुमार सिंह उर्फ राजू पुत्र देवी प्रसाद, राजन सिंह पुत्र देवीप्रसाद व विपुल सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासीगण मधवापुर तथा विपक्षी लाल जी मौर्य पुत्र यदुनाथ मौर्य , रंजीत मोर्य पुत्र लाल जी मौर्य व मायाराम पुत्र स्व0 यदुनाथ निवासीगण गौरिया लक्ष्मणपुर को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया।

इसके साथ जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह के गनर इंद्रजीत द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई न करने पर व थाना वजीरगंज के एसआई पवन गिरी द्वारा गनर को बचाने के लिए उच्चाधिकारियों को झूठी सूचना देने पर निलम्बित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन व आईपीसी की धारा-188 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें