यूपीएटीएस ने मंगलवार को मानव तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग बांग्लादेश से रोहिंग्या के साथ ही महिलाओं व बच्चों को अवैध रूप से भारत लाकर बेचते थे। मानव तस्करी के इस गिरोह को पकड़ने के लिए यूपीएटीएस के 30 अधिकारियों ने 36 घंटे से अधिक का ऑपरेशन किया।
ATS टीम को पड़ा चला कि एक शख़्स रोहिंग्या और बांग्लादेशी महिलाओं और बच्चों को अवैध तरीके से भारत में लाकर उन्हें असामाजिक तत्वों को बेच देता है। सूचना मिली कि कुछ रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को ट्रेन से दिल्ली ले जाया जा रहा है: प्रशांत कुमार, ADG(कानून व्यवस्था),यूपी (1/2) pic.twitter.com/KM86UfC5KR
मामले का खुलासा करते हुए एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी एटीएस को पिछले कुछ दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह बांग्लादेश व म्यांमार के नागरिकों को अवैध रूप से भारत में लाकर और उनके नकली दस्तावेज तैयार करवाकर उन्हें भारत के विभिन्न राज्यों एवं एनसीआर क्षेत्र जैसे नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में बसाता है।