फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्स गर्ल को बातों में उलझाकर पौने चार लाख के कंगन उड़ा ले गईं ये दो महिलाएं

Tue, 10 Oct 2017 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में दो महिलाओं ने त्योहारों पर शॉपिंग के बहाने ज्वैलरी की दो दुकानों से पौने चार लाख रुपये कीमत के सोने के तीन कंगन उड़ा लिए। स्टॉक मिलान पर सराफा व्यापारियों को भनक लगी। सीसीटीवी फुटेज से वारदात की जानकारी मिली। घटना के तीसरे दिन दोनों ज्वैलरी शॉप के मैनेजर ने केस दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला के मुताबिक, दो महिलाएं बृहस्पतिवार शाम पांच बजे एल्डिको ग्रींस कॉलोनी के गेट पर स्थित हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स पर पहुंचीं। सेल्सगर्ल आरती, रश्मि अवस्थी व सेल्समैन मो. शहान खान से सोने के कंगन दिखाने को कहा। इस दौरान दोनों महिलाएं त्योहार पर शॉपिंग की बातें करती रहीं।

कई कंगन देखने के बाद एक महिला ने पसंद के कंगन न होने की बात कहते हुए नाम व मोबाइल नंबर लिखकर देते हुए नया स्टॉक आने पर कॉल करने को कहा। शॉप बंद करते वक्त स्टॉक मिलान में 105 ग्राम सोने के दो कंगन गायब मिले। उनकी कीमत 3.88 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीसीटीवी से सामने आया सच

- फोटो : amar ujala
शॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर दो महिलाएं चोरी करते नजर आईं। पता चला कि खुद को श्रेया बताने  वाली महिला ने सेल्सगर्ल को बातों में उलझाए रखा और उसकी साथी ने एक जोड़ा कंगन पर्स में छिपा लिया। ज्वैलरी शॉप के प्रबंधक धीरज ढल ने एसएसपी से शिकायत की। इस पर रविवार को गोमतीनगर थाने में केस दर्ज किया गया।

इससे पहले दोनों महिलाओं ने दोपहर 3:50 बजे पत्रकारपुरम विराम खंड-1 में आनंद प्लाजा स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम को निशाना बनाया। प्रबंधक नयन रविदास ने गोमतीनगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सेल्समैन द्वारा कंगन दिखाएजाने के दौरान एक महिला ने उसे बातों में उलझाया, जबकि दूसरी महिला ने 14.020 ग्राम का कंगन पर्स में छिपा लिया। चोरी गए कंगन की कीमत 50114.36 रुपये बताई है। पुलिस दोनों महिलाओं की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें