फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लूटे 6.5 लाख, फिर सारे नोटों में लगा दी आग

Tue, 10 Oct 2017 10:57 AM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सुबह फैक्ट्री के बाहर अधजले नोट मिले तो शक के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, वीडियो में जो कुछ भी दिखाई दिया वो हैरान करने वाला था। नमकीन बनाने की फैक्ट्री में एक हथियारबंद बदमाश साढ़े 6 लाख रुपए लूटकर नोटों में आग लगाता नजर आता है।
विज्ञापन


ये चौंकाने वाला मामला गाजियाबाद के डासना के कुंज स्थित एक नमकीन (कुटकुट) फैक्ट्री का है, जहां संचालक से हथियारबंद एक बदमाश ने रविवार रात साढ़े छह लाख रुपये लूटकर नोटों में आग लगा दी। सोमवार सुबह ज्यादातर नोट पूरी तरह और कुछ नोट अधजली हालत में फैक्ट्री के बाहर मिले।
विज्ञापन

मामला दबाना चाहती थी पुलिस

पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास करते हुए घटना को चोरी की धाराओं में दर्ज किया। जबकि वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शास्त्री नगर निवासी संजय अग्रवाल डासना के उद्योग कुंज में नमकीन बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। रविवार रात वह फैक्ट्री बंद कर घर लौट रहे थे कि एक बदमाश फैक्ट्री का रोशनदान उखाड़कर अंदर घुस आया।

बदमाश ने संजय को गनपॉइंट पर लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनके ऑफिस में बोरों में 10, 20 और 50 के नोटों में रखे करीब साढ़े छह लाख रुपये लूटकर चला गया।  उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस मामले को दबाती रही। अब पुलिस जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार करने की बात कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें