फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सगी बहनों की हत्या कर शव नदी में फेंका!

Sun, 05 Oct 2014 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जिला जालौन के उरई में अगवा की गईं दो सगी बहनों की हत्या कर उनके शवों को अलग अलग बोरे में भरकर नून नदी में फेंक दिया गया। शनिवार की दोपहर चरवाहों को पानी में उतराते बोरों से दुर्गंध आई तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


बोरों में दो लड़कियों के शव देख सभी सन्न रह गए। एसपी राकेश शंकर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्यों को जुटाया। पिता ने पोस्टमार्टम हाउस में दोनों बेटियों की पहचान की। पुलिस हत्याकांड में कई बिंदुओं पर जांच करने की बात रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी राजू शुक्ला मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। घटनाक्रम के मुताबिक बीते तीन सितंबर को राजू की बड़ी बेटी नीतू (17) घर से अचानक लापता हो गई थी।
विज्ञापन


पिता ने चार सितंबर को कुठौंद निवासी गौरव चतुर्वेदी के खिलाफ अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब 14 दिन बाद पुलिस ने 18 सितंबर को नीतू को बरामद कर कोर्ट में पेश किया और पिता को सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मदद मांगने आए पिता को टरकाया

इसके बाद 22 सितंबर को राजू ने कोतवाली पुलिस को फिर तहरीर दी कि देर रात तकरीबन 12 बजे गौरव चतुर्वेदी अपने अज्ञात साथियों के साथ उसके घर आया और उसे व उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघा कर अचेत कर दिया। घर पर अकेली उसकी बेटियों नीतू व वैशाली (15) को अगवा कर ले गया। अचेत पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चूंकि कुछ समय पहले पुलिस ने आरोपी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था, लिहाजा इस बार गुमशुदगी दर्ज कर परिजनों को टरका दिया।

करीब 12 दिन बाद दोनों के शव नून नदी में मिले तो सनसनी फैल गई। मृत लड़कियों के शरीर पर 22 सितंबर को पहने कपड़े ही मिले हैं। पिता ने आरोपी गौरव चतुर्वेदी पर ही बेटियों को अगवा करके हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।

पहली घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। एसपी राकेश शंकर का कहना है कि घटना की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें