फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास आकर कुछ कहा, फिर 16 लाख ले उड़ा

Sat, 12 Oct 2013 07:22 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में बाराबंकी के एक कॉलेज संचालक के ड्राइवर को झांसा देकर टप्पेबाज कार में रखा बैग उड़ा ले गए।
विज्ञापन


बैग में 16 लाख रुपये और लैपटॉप सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। कॉलेज संचालक ने महानगर थाना जाकर मामले की जानकारी दी। पुलिस जांच कर रही है।
बाराबंकी निवासी मनीष अग्रवाल बुधवार शाम लखनऊ आए थे। करीब साढ़े छह बजे गोल मार्केट स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिस गए। बैग कार में रखकर मनीष बैंक में चले गए।
विज्ञापन


पढ़ें- च्यवनप्राश खिलाया, 60 हजार लेकर चंपत हुए चोर

इस दौरान ड्राइवर अशोक कार में ही बैठा रहा। कुछ देर बाद एक लड़का आया और उसे पेट्रोल लीक होने की जानकारी दी। इस पर ड्राइवर कार से उतरा और बोनट खोलकर चेक करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान लड़का कार की पिछली सीट पर रखा बैग लेकर गायब हो गया।

पढ़ें- महिला को चकमा देकर, सामने से उड़ा लिए 50 हजार

मनीष अग्रवाल नीचे आए तो बैग गायब देखकर सन्न रह गए। ड्राइवर से पूरी जानकारी के बाद थाने पहुंचे और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें