फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सरकारी योजना के नाम पर दुकानदारों से वसूली करने वाले गिरफ्तार

Mon, 24 May 2021 03:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अमीनाबाद पुलिस ने सरकारी योजनाओं के नाम पर वसूली करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये पटरी दुकानदारों को सरकार द्वारा एक-एक हजार रुपये देने के बदले 500-500 रुपये वसूल रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ की अमीनाबाद पुलिस ने रविवार को सरकारी योजना के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर ललित कुमार, अनिल व शहबाज अली को झंडेवाला पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को तीनों के पास से चार मोबाइल, एक लैपटॉप व 1500 रुपये मिले हैं।

विज्ञापन


अमीनाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार राय के मुताबिक, सरकार की तरफ से कई योजनाएं गरीब दुकानदारों को लिए चल रही हैं। ऐसे में इधर कोविड संक्रमण के दौरान प्रदेश सरकार ने पटरी दुकानदारों को एक-एक हजार रुपये देने का एलान किया था। यह रकम दुकानदारों को कैसे मिलेगी, किसी को कोई जानकारी नहीं हो रही थी। इसका फायदा उठाते हुए हुसैनगंज निवासी ललित, नाका निवासी अनिल बाजपेई व गुडंबा निवासी शहबाज ने लोगों को जाल में फंसाने की योजना बनाई।

तीनों झंडेवाला पार्क के पास लैपटॉप लेकर बैठ गए और दुकानदारों के एक-एक हजार रुपये दिलाने के नाम पर 500-500 रुपये वसूलने लगे। इसी बीच मौलवीगंज निवासी धीरज सोनकर भी पहुंचा लेकिन उसके पास रुपये न होने पर उसने परिजन से रुपये उधार मांगे। इस पर परिजनों ने रुपये मांगने की वजह पूछी तो सारी जानकारी धीरज ने दे दी। धीरज को बाद में पता चला कि इसके लिए कोई शुल्क नहीं लग रहा है। ऐसे में धीरज अमीनाबाद थाने गया और पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जानकारी की, लेकिन तीनों तब तक फरार हो गए। रविवार को पुलिस ने झंडेवाला चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा।

लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी
थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, तीनों ने पूछताछ में बताया कि वह लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। इस बीच कोई काम न चलने पर ठगी करने का यह नया तरीका निकाला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें