चोर अलग-अलग इलाकों में तीन मकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत
अन्य सामान उठा ले गए।
पवन तिवारी बाजार खाला स्थित एलडीए कॉलोनी स्थित
हनुमान मंदिर के पुजारी हैं, और परिवार के साथ परिसर में ही रहते हैं।
जानकारी के अनुसार पवन सोमवार दोपहर परिवार के साथ कहीं गए थे।
पढ़ें- लोन लेकर बनाया मकान बेचकर दंपती फरार
इस बीच
मंदिर में घुसे चोर उनके कमरे का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए। पीड़ित के
अनुसार एक किलो चांदी, तीन सोने के हार, तीन चेन, चांदी की कमर पेटी, बीस
चांदी के सिक्के सहित अन्य जेवरात व 80 हजार रुपये चोरी हुए हैं।
उधर,
जानकीपुरम स्थित जानकी विहार कॉलोनी निवासी राजेश मिश्रा इन्कम टैक्स
विभाग में इंस्पेक्टर हैं। 23 नवंबर को राजेश परिवार के साथ शादी में शामिल
होने कानपुर गए थे।
पढ़ें- बेटी की शादी से चंद घंटे पहले लुट गया बाप
24 की सुबह लौटने पर ताला टूटा मिला। चोर एक लाख के
जेवर समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
इसी प्रकार विकासनगर के सेक्टर एक
निवासी ओंकार पांडेय आबकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। 17 नवंबर को परिवार
के साथ अंबेडकर नगर गए ओंकार 24 को लौटे। इस बीच चोरी हो चुकी थी।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...