फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ पांच दुकानों से लाखों की चोरी

Mon, 06 Oct 2014 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर में शनिवार रात बदमाशों ने पांच दुकानों में धावा बोला और ताले तोड़कर लाखों रुपये का माल ले गए। सुबह व्यापारियों की सूचना के बावजूद गोमतीनगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इससे आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

गोमतीनगर के विराटखंड मार्केट में ग्राउंड फ्लोर पर दर्जनों दुकानें बनी हुई हैं। शनिवार देर शाम सभी व्यापारी दुकानें बंद कर घर चले गए थे।

देर रात कुछ बदमाशों ने ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकानों में धावा बोल दिया। सबसे पहले बदमाशों ने दयानंद प्रसाद की कॉस्मेटिक शॉप के शटर के ताले तोड़े।
Trending Videos
विज्ञापन

जो पाया साथ ले गए बदमाश

कैश काउंटर में रखे 15 हजार रुपये और एक लाख 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद बगल में पीआर मोहन के साइबर कैफे के कैश काउंटर से 5 हजार रुपये निकाल लिए।

प्रमोद कुमार की जनरल मर्चेंट की दुकान से सात हजार रुपये, शोएब की मोबाइल शॉप से 55 सौ रुपये कैश व चार कीमती मोबाइल सेट चोरी कर लिए।

इसके बाद विवेक की मोबाइल शॉप से भी 8 हजार रुपये ले गए। व्यापारी दयानंद प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद 100 नंबर डायल करके पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी।

इसके बावजूद काफी देर तक घटनास्थल पर कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। इसके बाद व्यापारियों ने विराटखंड मार्केट के पार रोड जाम कर दी और प्रदर्शन करने लगे। इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को दी। उनके निर्देश पर रिपोर्ट के बाद पुलिस चुप्पी मार कर बैठ गई है।

विकास नगर पुलिस ने शनिवार देर रात बंद दुकानों का ताला तोड़कर माल उड़ाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो गिरफ्तारी भी हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें