फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी का एक-दूसरे पर हमला, दोनों मरे

Mon, 06 Oct 2014 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मल्लावां
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मल्लावां में पति पत्नी के बीच की कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ने खुद को कमरे में बंद कर एक दूसरे पर कुल्हाड़ी और बांका से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल दंपति की अस्पताल में मौत हो गई। जिसने भी घटना सुनी वह सन्न रह गया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं है। एएसपी ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाबटमऊ के मजरा साधवपुरवा निवासी रमाकांत (34) पुत्र मूलचन्द्र और उसकी पत्नी गुड्डी (32) के बीच रविवार की दोपहर 12 बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दंपति ने बच्चों को घर से बाहर निकाल कर कमरा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरा नहीं खुला और अंदर से चीखपुकार की आवाज आती रही तो बच्चों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

अंदर का दृश्य देख लोग रह गए सन्न

गांव के लोग व परिजन घर पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। पति और पत्नी दोनों बुरी तरह खून से लथपथ पड़े हुए थे। दोनों के शरीर पर बांका व कुल्हाड़ी के निशान थे।

आनन फानन में लोगों ने दोनों को इलाज के लिए कन्नौज ले गए। यहां पर गुड्डी की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि रमाकांत की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। रमाकांत की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

मृतक रमाकांत के साढू ब्रजमोहन ने गुड्डी का मायका जनपद उन्नाव के थाना बागरमऊ के ग्राम बाजपुर निवासी जयराम के यहां है। रमाकांत तीन भाई हैं। सभी अपने परिवार के साथ अलग अलग रहते हैं। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह यादव ने बताया कि उनको मामले की जानकारी नहीं है। एएसपी पूर्वी अजय शंकर राय ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है। स्थानीय पुलिस को घटना स्थल पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। रमाकांत व गुड्डे के दस साल का पुत्र सोनू और पांच साल की पुत्री गायत्री है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें