फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बड़े राज खोल सकता है सलीम पतला

Sat, 01 Nov 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएस ने शुक्रवार को कुख्यात आतंकी मोहम्मद सलीम उर्फ सलीम पतला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इसके साथ ही एटीएस सलीम को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए औपचारिकता पूरी करने में जुट गई है।
विज्ञापन


सलीम पतला को बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार किया गया था। आतंकी सलीम ने 1992 और 1993 में मेरठ के नौचंदी में पीएसी के पिकेट पर हमला किया था। वह तब से यानी लगभग 21 सालों से फरार चल रहा था।

हालांकि एटीएस को बीच-बीच में यह सूचना मिल रही थी कि वह जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकियों से जुड़ा है। सूत्रों का कहना है कि पीएसी पर हुए हमले में ही जेल में बंद आतंकी जब्बार ने एटीएस को सूचना दी थी कि सलीम इस वक्त मेरठ व आसपास के जिलों में सक्रिय है।
विज्ञापन


तभी से जांच एजेंसियां इन आतंकियों के बार में सुराग जुटाने में लगी थीं। वहीं दिल्ली एटीएस भी इन आतंकियों की तलाश कर रही थी। कुछ दिन पहले उसकी एक टीम ने लखनऊ के ठाकुरगंज से कुछ लोगों को हिरासत में लिया था।

सूत्रों का कहना है कि इस छानबीन में यूपी एटीएस को सलीम की गतिविधियों की भनक मिली थी। जिस पर नजर रखते हुए एटीएस सलीम को दबोचने में कामयाब रही।
विज्ञापन

आखिर खतौली क्यों आया था सलीम?

एटीएस और पुलिस के हत्थे चढ़ा सलीम उर्फ पतला खतौली क्यों और किससे मिलने आया था? देर रात उसके बस स्टैंड पहुंचने के पीछे क्या राज है? खुफिया विभाग इस गुत्थी को सुलझाने में जुटा हुआ है।

मेरठ के पीएसी कैंपों पर बम ब्लास्ट के बाद से फरार चल रहा आतंकी सलीम उर्फ पतला आखिर 21 साल बाद एटीएस और पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।

गुरुवार देर रात 12.50 बजे उसे खतौली के रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। ऐसे में बड़ा सवाल यही खड़ा हो रहा है कि आखिर सलीम खतौली में इतनी देर रात क्या करने आया था?

वह किसी से मिलने के लिए वहां पहुंचा था या यहां से कहीं ओर जाने की फिराक में था? खुफिया विभाग की टीमें अब इसी गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई हैं।

खतौली कोतवाली में आईबी, एलआईयू और अन्य गुप्तचर इकाइयों के अफसर घंटों तक सलीम से इसी संबंध में पूछताछ करते रहे, लेकिन उससे कुछ खास हासिल नहीं हुआ।

वहीं, खतौली इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में सलीम के किसी से मिलने के लिए खतौली आने की जानकारी मिली है।

उसका वह साथी कस्बे के आसपास क्षेत्र का निवासी हो सकता है, जिसकी तलाश की जा रही है। सलीम के स्थानीय लिंक के साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि वह यहां से होकर कहीं अन्यत्र जाने की फिराक में तो नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें