फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर से गैंगरेप कर बनाई वीडियो क्लिप

Sun, 28 Sep 2014 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव में कोचिंग संचालक व उसके दो साथियों ने एक शिक्षिका के साथ गैंग रेप कर उसकी अश्लील क्लिपिंग भी बना ली। बाद में क्लिपिंग को नेट पर डालने की धमकी देकर शिक्षिका को ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन


कोचिंग संचालक व उसके दोस्तों के उत्पीड़न से परेशान शिक्षिका ने पुलिस की शरण ली, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल सका। आरोपियों को पकड़ा तो गया, लेकिन कार्रवाई न कर मामले को रफा दफा कर दिया गया। परेशान शिक्षिका ने एसएसपी की शरण ली है।

पीड़िता ने पुलिस कप्तान को बताया कि वह कसबा के एक कोचिंग सेंटर में बीएड की तैयारी करने गई थी। पढ़ाई के दौरान कोचिंग संचालक ने उसे ट्यूटर बना दिया। वह कोचिंग सेंटर में पढ़ाने लगी। पिछले दिनों कोचिंग संचालक ने उसे अपने घर बुलाया तो वह वहां पहुंची। वहां कोचिंग संचालक व उसके दो दोस्त थे। तीनों ने उससे बलात्कार किया।
विज्ञापन


इस दौरान अश्लील क्लिपिंग भी बना ली। इसके बाद से तीनों क्लिपिंग का भय दिखा कर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोचिंग संचालक से थी नजदीकी

घटना की गंभीरता को देख एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि 14 सितंबर को शिक्षिका ने थाने में अश्लील क्लिपिंग बनाने व नेट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की शिकायत की थी।

सूचना पर कोचिंग संचालक व उसके आरोपी दोस्तों को हिरासत में लिया गया था। जांच में पाया गया कि पढ़ाई के दौरान शिक्षिका की कोचिंग संचालक से नजदीकी हो गई थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने से पहले ही दोनों पक्षों में लिखित में समझौता हो गया था। इस कारण तीनों आरोपियों को छोड़ दिया गया था।

पुलिस ने आरोपियों की मदद की!
सनसनीखेज इस मामले में पुलिस ने अपने कर्तव्य को नहीं निभाया। पुलिस ने शिक्षिका को न्याय दिलाने के बजाय आरोपियों की मदद की। थाने में हुए समझौता के दौरान लिखित में कोचिंग संचालक ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने लिखित में स्वीकार किया कि शिक्षिका को अश्लील क्लिपिंग नेट पर डालने की फोन पर धमकी दी थी। अब भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करूंगा।

न क्लिपिंग नेट पर डालूंगा और न किसी को दिखाऊंगा। इस बारे में किसी को बताऊंगा भी नहीं। लिखित में आरोपी द्वारा इतना गंभीर अपराध स्वीकार करने के बाद भी कोई कार्रवाई न कर मामले को रफा दफा कर देना पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें