फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त प्लाटून कमांडर ट्रेनों में करता था शर्मनाक हरकत

Wed, 18 Sep 2013 07:37 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने मंगलवार को चारबाग स्टेशन पर खुद को दरोगा बता रौब गांठ रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी पीएसी में प्लाटून कमांडर था। लंबे समय तक गैरहाजिर रहने के चलते उसे बर्खास्त किया जा चुका है।

जीआरपी ने उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल एवं नकदी बरामद की है। पूछताछ में उसने इंदौर-पटना एक्सप्रेस से एक बैग चुराने की बात कुबूली है।
जीआरपी ने सुबह करीब ग्यारह बजे इंदिरानगर निवासी अशोक सिंह को बुकिंग हाल के पास से धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से पुलिस विभाग का फर्जी परिचय पत्र, एक मोबाइल एवं 3200 रुपये बरामद हुए।

परिचय पत्र पर उपनिरीक्षक होने का उल्लेख था। जीआरपी का कहना है कि आरोपी वर्दी का रौब दिखा ट्रेन में सफर करता था और मौका पाकर यात्रियों का सामान पार कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि वर्ष 2001 में अशोक पीएसी में बतौर प्लाटून कमांडर भर्ती हुआ था। लंबे समय तक नौकरी के बाद बिना सूचना गैरहाजिर रहने के चलते उसे बर्खास्त कर दिया गया था। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें