फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक को गोली मार लाखों रुपये की लूट, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 06 Sep 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
घायल सीएसपी संचालक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पहाड़ापुर में गुरुवार की सुबह भारतीय स्टेट बैंक की फ्रेंचाइजी सीएसपी संचालक की बदमाशों ने गोली मारकर करीब दो लाख रुपये से अधिक का कैश लूट लिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करनैलगंज कटरा बाज़ार मार्ग को जामकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। ग्रामीण लुटेरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


घायल सीएसपी संचालक को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार में भर्ती कराया जहां से उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बदमाशों ने उसे एक गोली सर पर और दूसरी गोली उसके पैर पर मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल है।

गुरुवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सीएसपी संचालक रोहित मिश्रा पहाड़ापुर बैंक के बगल स्थित आवास से बाहर निकल कर करनैलगंज में सीएसपी खोलने के लिए निकला था। इसी बीच अपाचे सवार तीन बदमाशों ने रोहित को गोली मार कर कैश लूट लिया। गोली पैर व सिर में लगी। घायल सीएसपी संचालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लोगों में पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने में आधा दर्जन लूट की घटनाएं

अस्पताल में भर्ती सीएसपी संचालक। - फोटो : amar ujala
मौके पर एसडीएम वीके प्रसाद सहित कई थानों की पुलिस व सीओ सहित एडिशनल एसपी पहुँच चुके है। बताया यह भी जाता है कि इसके पूर्व भी बदमाशों द्वारा कटरा बाजार थाने के सामने और कटरा करनैलगंज रोड पर 2 माह के भीतर करीब आधा दर्जन से अधिक लूट की घटनाएं अंजाम दी गईं। जिसमें पुलिस के कोई कार्रवाई न करने से लुटेरों के हौसले बुलंद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें