फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में डलौना गांव में मंगलवार रात एक बड़ी घटना हुई। यहां पर एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को जमीन विवाद में पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


डलौना गांव निवासी मंगल प्रसाद (65) को उसके बड़े बेटे बाराती लाल ने छोटी दिवाली की रात पीट-पीटकर मार डाला। मंगल प्रसाद ने दो साल पहले लाखों रुपए की जमीन बेची थी।

जमीन बेचने से मिली रकम का हिस्सा बड़े बेटे बाराती लाल को नहीं मिला। इसी बात को लेकर बाराती लाल नाराज था। पहीं घटना से दो दिन पहले मंगल प्रसाद ने 14 लाख रुपए में एक दुकान बेची थी। इसका हिस्सा भी बड़े बेटे को नहीं मिला।
विज्ञापन


बड़े बेटे बाराती लाल से जमीनी विवाद की वजह से मंगल प्रसाद अपने छोटे बेटे संतोष कुमार के साथ रहते थे। मंगलवार रात आठ बजे संतोष कुमार और उनका पूरा परिवार बहन के बेटे के जन्मदिन में गया था।
विज्ञापन

पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

इसी मौके का फायदा बड़े बेटे बाराती लाल ने उठाया। मौका पाकर बाराती लाल घर में मौजूद अकेले पिता के पास पहुंचा। दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद बाराती लाल ने पिता के सिर पर डंडा मारकर खून से लथपथ कर दिया।

मंगल प्रसाद की चीख-पुकार सुन पडोसी दौड़े तो बारातीलाल मौके से भाग निकला। पडोसी मंगल प्रसाद को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर भेज दिया। रात करीब 12 बजे मंगल प्रसाद को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना छोटे बेटे संतोष और पडोसियों ने पीजीआई थाना क्षेत्र की पुलिस को दी। बुधवार सुबह पुलिस ने बारातीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें