सिपाही का वीडियो वायरल हो गया है।
- फोटो : amar ujala
कोतवाली देहात इलाके के कचनार चौकी के सिपाही का पैसे लेते वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिसकर्मी पर केस दर्ज कर लिया गया है। एक और युवक पर भी केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
28 अप्रैल को एक सिपाही वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सिपाही पैसे का लेनदेन कर रहा था। वीडियो कोतवाली देहात इलाके की एक चौकी पर तैनात सिपाही रामकिशोर यादव का बताया जा रहा था। वीडियो में एक शख्स ने बताया था कि कचनार चौकी में तैनात सिपाही रामकिशोर यादव कच्ची शराब के एवज में रिश्वत लेता है। पास के गांव में कच्ची शराब बनाई जाती है। पूरे गांव में अधिकतर लोग कच्ची शराब ही बनाते हैं। इसलिए वहां के लोग हर माह पुलिस को पैसा देते हैं। युवक ने बताया कि जब तक पैसा नहीं मिलता तब तक शराब नहीं बेचने दी जाती थी।
मामले को लेकर इंस्पेक्टर कोतवाली देहात मुकुल प्रकाश वर्मा ने तहरीर दी है। उनकी तहरीर पर केस दर्ज लिया गया है। वादी इंस्पेक्टर की तहरीर के मुताबिक, वीडियो में वायरल हुए आरोपी पुलिसकर्मी रामपुर टिकवापारा निवासी राजेश के सहयोग से शराब बनाने वाले लोगों से पैसा इकट्ठा करवाते थे। भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत सिपाही और दूसरे युवक पर भी केस दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर कोतवाली देहात मुकुल वर्मा ने बताया कि मामले में उनकी तहरीर पर सिपाही और वीडियो में बयान देने वाले युवक पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।