फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में शूटआउट, बाइकसवारों ने महिला पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Sun, 07 May 2017 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महिला ने पति पर लगाए आरोप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में दो मोटर साइकिलों पर सवार चार शूटरों ने शनिवार रात होटल से निकल कर कार में सवार हो रही महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में महिला के साथ होटल का सिक्योरिटी गार्ड भी घायल हो गया।
विज्ञापन


दुस्साहसिक वारदात अंजाम देकर शूटर भाग निकले और इलाके में सनसनी फैल गई। एसएसपी व अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल महिला ने देवरिया में रहने वाले अपने पति पर हमला कराने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला मानसनगर निवासी मोनिका सिंह शनिवार रात 8:25 बजे बाराबिरवां चौराहा के पास स्थित होटल स्काई हिल्टन से खाना खाकर निकली।

होंडा सिटी कार का गेट खोला ही था कि कार के दोनों तरफ से आई दो मोटरसाइकिलों पर सवार शूटरों ने मोनिका को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल मोनिका कार की ड्राइविंग सीट पर गिर गई।
विज्ञापन

गॉर्ड के पैर में गोली मारी और भाग निकले हमलावर

घायल गार्ड - फोटो : amar ujala
हमलावरों ने शोर मचाते दौड़े गार्ड शैलेंद्र तिवारी के पैर पर गोली मारी और भाग निकले। पॉश इलाके में सरेराह फायरिंग से सनसनी फैल गई। नागरिकों ने पुलिस को कॉल की।

इंस्पेक्टर कृष्णानगर सुजीत कुमार दुबे फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। मोनिका व शैलेंद्र कुमार को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। चार गोलियों में एक जबड़े पर लगने से गंभीर रूप से घायल मोनिका ने कागज पर अपना नाम व पते के साथ लिखा कि देवरिया में रहने वाले पति संजय केडिया ने शूटरों से हमला कराया है।

एसएसपी दीपक कुमार ने मौका मुआयना के साथ तहकीकात की। पता चला कि एक साल पहले शत्रुसुदन सिंह की बेटी मोनिका की शादी देवरिया में सराफा व कपड़ा व्यवसायी संजय केडिया से हुई थी। देवरिया पहुंचने पर मोनिका को पता चला कि संजय केडिया पहले से शादीशुदा है। इस पर वह मायके में रहने लगी।

संजय केडिया अक्सर शनिवार-रविवार को उससे मिलने आता था। साथ रहने की जिद पर मोनिका से उसकी अनबन थी। संजय को मालूम था कि वह स्काई हिल्टन होटल में डिनर करने जाएगी और वह इस बार नहीं आया था। मोनिका का मानना है कि पीछा छुड़ाने के इरादे से संजय केडिया ने उस पर हमला कराया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज-कॉल डिटेल खंगालने के आदेश

महिला को अस्पताल ले जाते हुए
एसएसपी ने सीओ व इंस्पेक्टर कृष्णानगर को इलाके के सीसीटीवी फुटेज और संजय केडिया के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने के आदेश दिए।

संजय केडिया का लोकेशन ट्रेस करने के साथ कॉल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की छानबीन करने को कहा। इसके साथ सर्विलांस सेल को होटल स्काई हिल्टन के आसपास शनिवार रात 8 बजे के आसपास सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों का ब्योरा एकत्र करने के आदेश दिए। ऐसे नंबरों को चिह्नित करने को कहा। जिनसे देवरिया के किसी नंबर पर कॉल की गई हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें