फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दिनदहाड़े गोली कांड, बाहुबली के गुर्गे को गोली मारी

Fri, 18 Mar 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी के हाई सिक्योरिटी जोन हजरतगंज स्थित डीआरएम ऑफिस में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पूर्वांचल के बाहुबली के गुर्गे पारा निवासी आशीष पांडेय की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


हत्या के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए डीआरएम ऑफिस के पीछे वाले गेट से दारूलशफा की तरफ निकले और चश्मे के दुकानदार पर पिस्टल तानकर उसकी स्कूटी लूटकर भाग गए।

हत्या में विरोधी गुट से जुड़े ठेकेदार आलमबाग निवासी कमल किशोर सिंह उर्फ पप्पू सिंह का नाम आ रहा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगाई गई हैं।

हत्या की वारदात के प्रत्यक्षदर्शी आरपीएफ के सिपाही बृजकेश्वर सिंह ने बताया कि वह डीआरएएम ऑफिस के पिछले गेट पर तैनात था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह गेट के पास बने कमरे में पानी पीने गया। इसी दौरान शोर-शराबा सुनाई पड़ा।
विज्ञापन


उसने देखा कि दो लोग मेन बिल्डिंग से एक युवक को गालियां देते हुए दौड़ा रहे थे। युवक पार्किंग की तरफ आया और कार से टकराकर गिर पड़ा। दोनों हमलावर उसे लात-घूसों से पीटने लगे।
विज्ञापन

पेट के बायीं तरफ लगी गोली

गोलीकांड के बाद घटनास्‍थल पर पड़ा खून - फोटो : amar ujala
बृजकेश्वर सिंह ने मारपीट रोकने की कोशिश की और एक हमलावर को पकड़र खींच लिया। इसी बीच पिटने वाले युवक ने पिस्टल निकालकर हमलावर को गोली मार दी। गोली पेट के बायीं तरफ लगी और युवक मौके पर ही गिर पड़ा।

बृजकेश्वर ने हत्यारे को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पिस्टल तानकर धमकाया। इसी बीच हत्यारे के आठ-दस साथी वहां आ गए। हत्यारे ने पिस्टल से दो हवाई फायर किए और दारूलशफा की तरफ भाग गया।

सड़क पर निकलते ही उसने शर्मा ऑप्टिकल्स के मालिक अंकित शर्मा पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए उसकी स्कूटी की चाबी छीन ली और जीपीओ की तरफ चले गए। वीवीआईपी इलाके में दिनदहाड़े हत्या और गोलीबारी की खबर ने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए।

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एएसपी पूर्वी शिवराम यादव, हजरतगंज सीओ अशोक कुमार वर्मा व इंस्पेक्टर विजयमल यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आशीष के परिवारीजनों ने एफआईआर दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें