फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणप्पुरम गोल्ड डकैती का पर्दाफाश, 16 किलो सोना बरामद

Fri, 18 Mar 2016 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मणप्पुरम डकैती
विज्ञापन
मणप्पुरम गोल्ड लोन कार्यालय में सोमवार को दिनदहाड़े हुई डकैती की वारदात को पुलिस ने 53 घंटों में सुलझा लिया। पुलिस ने कुरुक्षेत्र के अमीन गांव से राजीव उर्फ राज और सिकंदर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इन दोनों के पास से पुलिस ने करीब 16 किलो सोना और तीन लाख रुपये भी बरामद किए हैं। इसी दौरान दूसरी टीम ने पटना से आनंद और आशीष को पकड़ा है। घटना में शामिल छह बदमाशों में राहुल और छोटू फरार हैं। इनको भी जल्द ही पकड़ा जाएगा।

पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड राहुल निवासी अमीन, कुरुक्षेत्र है। उसने ही छोटे मोटे काम कर गुजारा करने वाले युवाओं को इकट्ठा किया था।
विज्ञापन


इस गैंग ने 2 मार्च को नोएडा और 10 मार्च को गाजियाबाद के कोटगांव में मणप्पुरम गोल्ड लोन कार्यालय को ही लूटने का प्रयास किया था। दोनों ही जगह हूटर बज जाने की वजह से यह असफल रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

डकैती
नीलम-बाटा रोड स्थित इस कंपनी के कार्यालय की रेकी शनिवार को राजीव उर्फ राज ने की थी। हूटर का शोर बाहर तक नहीं पहुंचे इसके लिए उन्होंने एक डीजे किराये पर लिया। 

सोमवार को एक को छोड़कर बाकी बदमाश गाजियाबाद से किराये का ऑटो लेकर आए और एक बदमाश स्कूटी से था। पहले राजीव उर्फ राज ग्राहक बन कर गया और फिर फोन कर अन्य साथियों को बुलवा लिया।

बदमाशों ने जाने से पहले सड़क पर डीजे बजवाना शुरू कर दिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। गाजियाबाद और नोएडा की घटना में सीसीटीवी फुटेज और यहां की सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाशों की पहचान हो गई थी।

मुखबिरों से इन बदमाशों के नोएडा, गाजियाबाद, कुरुक्षेत्र और पटना (बिहार) में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इन दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें