फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: भाई की हत्या के आरोपी को मारने के लिए दरोगा ने दी थी सुपारी, गिरफ्तार किए गए शूटर

Sat, 06 Nov 2021 12:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

दरोगा ने भाई के हत्यारोपी को मारने के लिए 20 हजार रुपये की सुपारी देकर तीन शूटर आजमगढ़ भेजे थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि गोंडा जिले के कौडिया थाने में तैनात दारोगा अखिलेश यादव ने हत्या की सुपारी दी है। दरोगा अखिलेश यादव ने गोंडा से आजमगढ़ भाई के हत्यारोपी की हत्या करवाने के लिए तीन शूटर भेजे थे। आजमगढ़ पुलिस ने गोंडा निवासी तीनों शूटरों दीनानाथ यादव, डफली यादव और देवेंद्र नाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


तीनों आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 2000 रुपए बरामद हुए हैं। 2020 में रंजिश में दारोगा अखिलेश यादव के भाई की हत्या हुई थी।

गोंडा में तैनात दरोगा अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के लिए आजमगढ़ पुलिस गोंडा रवाना हो चुकी है। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए आजमगढ़ के एसपी ने गोंडा के एसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ एसपी अनुराग के मुताबिक अपने भाई के हत्यारे को मारने के लिए दारोगा अखिलेश ने 20 हजार रुपये में सुपारी दी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें