फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोठे पर गला रेतकर सेक्स वर्कर की हत्या

Sat, 02 May 2015 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चौक से सटे रेडलाइट एरिया मीरगंज के एक कोठे पर बृहस्पतिवार रात जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी मीरा (25) का कत्ल हो गया।
विज्ञापन


किसी ने चाकू से उसका गला रेत दिया। उसके साथ रहने वाली दूसरी सेक्स वर्कर का कहना है कि कमरे में झगड़े के बाद ग्राहक ने उसकी गर्दन पर चाकू मारा।

वह चीखी तो बाहर भाग गया। युवती को अस्पताल ले जाया गया मगर जान नहीं बची। घटना को छिपाने की कोशिश और लापरवाही बरतने के आरोप में बादशाही मंडी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।

कोठे से तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रेड लाइट एरिया मीरगंज में बादशाही मंडी चौकी से बमुश्किल 50 कदम की दूरी पर में रामरती का कोठा है। रामरती मेरठ में है।
विज्ञापन

Trending Videos

रात ग्यारह बजे रिक्शे से पहुंची अस्पताल

इस कोठे में उसकी दो बहुएं भी बच्चों संग रहती हैं। इसके अलावा चंदा (35) और मीरा (25) एक-एक कमरे में 450 रुपये मासिक किराए पर रहकर देह का धंधा करती थीं।

मीरा के बारे में बताया गया कि वह राजस्थान के धौलपुर जिले की रहने वाली थी। कुछ महीने पहले ही आकर वह इस कोठे में टिकी थी। बृहस्पतिवार रात उसका कत्ल हो गया।

दरअसल, दूसरी सेक्स वर्कर चंदा रात करीब ग्यारह बजे गले पर गहरे घाव से लहूलुहान मीरा को रिक्शा पर जीवन ज्योति अस्पताल ले गई।

वहां जवाब देने पर उसे कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर भी पुलिस ने रात में छानबीन नहीं की।
विज्ञापन

पुलिस को है चंदा पर शक

शुक्रवार सुबह खबर फैली तो एसपी सिटी राजेश यादव ने सीओ राधेश्याम राय और कोतवाल पीके राय के साथ जांच शुरू की। चंदा को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि रात साढ़े दस बजे मीरा किसी ग्राहक के साथ अपनी कोठरी में गई थी।

कुछ देर बाद ही उसकी चीख सुनकर वह उधर भागी तो एक आदमी को बाहर की ओर भागते देखा। मीरा के गले पर चाकू जैसे किसी औजार का गहरा जख्म था।

वह आसपास के दो लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले गई थी। एसपी सिटी के मुताबिक, चंदा के अलावा उस कोठे में रहने वाली दो महिलाओं को भी कोतवाली बुलाकर पूछताछ की गई।

जांच की जा रही है कि कहीं इस कत्ल में चंदा की भूमिका तो नहीं है। चौकी के निकट कोठे में हुए इस कत्ल में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी वीर बहादुर सिंह को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें