‘पांच लाख रुपये लो और अपना मुंह बंद रखो।’ सेक्स रैकेट संचालिका
डॉली के गुर्गों ने शुक्रवार रात दुष्कर्म पीड़िता के घर जाकर यह
धमकी भरा ऑफर दिया तो सनसनी फैल गई।
पीड़िता के विरोध जताने
पर डॉली के गुर्गों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
शोर-शराबा
होने पर आसपास के लोग आए तो गुर्गे गाली-गलौज करते हुए भाग गए। वहीं
पीड़िता का कहना है कि पुलिस की शह पर ही उस पर समझौता करने का दबाव डाला
जा रहा है।
पीड़िता ने बताया कि पिता के
मोबाइल नंबर पर फोन करके कुछ लोगों ने मिलने की बात कही।
इसके बाद शुक्रवार
रात एक कार से तीन लोग उसके घर आए और समझौते के लिए बातचीत की। इन्कार
करने पर तीनों व्यक्ति उसके पिता को किनारे ले जाकर धमकाने लगे।
बकौल
पीड़िता युवकों को सेक्स रैकेट संचालिका डॉली ने समझौता करने के लिए भेजा
था। तीनों ने पीड़िता के पिता से शिकायत वापस लेने का दबाव डाला।
बात न
मानने पर गुर्गों ने डॉली को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद डॉली ने
पांच लाख रुपये का लालच दिया। फिर धमकाने लगे।
पीड़िता के शोर-शराबा करने
पर आसपास के लोग एकत्र हो गए तो गुर्गे धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता के
परिवार के सदस्यों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से ही रैकेट संचालिका के
गुर्गे उसके घर तक पहुंच गए।
पीड़ित
परिवार के मुताबिक पुलिस को रैकेट संचालिका के बारे में पूरी जानकारी है।
पुलिस जान-बूझकर सैक्स रैकेट संचालिका को गिरफ्तार नहीं करना चाहती है।
पहले भी पुलिस ने रैकेट संचालिका को भागने के लिए पूरा वक्त दिया।
अब मामला
रफा-दफा कराने का दबाव डाला जा रहा है। उधर हजरतगंज पुलिस ऐसे किसी मामले
की जानकारी से ही इन्कार कर दिया है।