फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने खिड़की से झांका, तो हो रहा था 'गंदा काम'

Fri, 19 Dec 2014 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार के मांडा इलाके में सात साल की बच्ची से स्कूल में लगातार बलात्कार का शर्मनाक मामला सामने आया है। बच्ची से दुराचार करता रहा स्कूल का ही प्रबंधक। वह बच्ची को रोज बहाने से अपने कक्ष में बुलाकर घिनौनी हरकत करता था।
विज्ञापन


दूसरे बच्चों ने देखा तो बात फैली और बालिका के घरवालों को भनक लगी। पूछने पर बच्ची ने प्रबंधक की करतूत बता दी। बृहस्पतिवार को मांडा थाने में बलात्कार की शिकायत की गई तो पुलिस ने आरोपी प्रबंधक के घर छापा मारा।

हालांकि देर रात तक न गिरफ्तारी हुई और न मुकदमा। पीड़ित बालिका के परिजनों पर सुलह का दबाव बनाकर आरोपी के परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं देने दी। पुलिस ने कहा कि पीड़ित बालिका के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


मांडा इलाके के एक स्कूल में एलकेजी से पांचवीं तक के बच्चे पढ़ने जाते हैं। इसी स्कूल में सात साल की बालिका कक्षा एक में पढ़ती है। उसका पिता सऊदी अरब में नौकरी करता है। स्कूल का प्रबंधक लगभग रोज बच्ची को किसी ने किसी बहाने अपने कमरे में बुलाता था।
विज्ञापन

स्कूल के बच्चों ने दी घरवालों को सूचना

दो दिन पहले भी बच्ची प्रबंधक के कमरे में थी तभी दूसरे बच्चों ने खिड़की से झांका। बच्चों ने देखा कि प्रबंधक बालिका के साथ बलात्कार कर रहा है। बच्चों के बीच बात फैली और फिर घरवालों को जानकारी मिली।

बालिका की मां ने पूछा तो उसने बताया कि प्रबंधक उसे रोज बुलाकर गंदा काम करता और धमकी देता था कि अगर किसी से बताया तो उसके घरवालों को मार डालेगा। उसे स्कूल से निकाल दिया जाएगा। इसी डर से वह चुप रही और घर में भी नहीं बताया। बच्ची की दास्तां सुनकर परिवार के लोग सन्न रह गए।

बृहस्पतिवार शाम बालिका का चाचा उसे लेकर मांडा थाने गया और पुलिस को प्रबंधक की करतूत की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर प्रबंधक के घर छापा मारा। उसका भाई थाने आया।

एसओ पीआर गौरव ने बताया कि बालिका के चाचा समेत सभी परिजन आरोपी के घरवालों के साथ थाने से चले गए। वे लोग शायद समझौते का प्रयास कर रहे हैं। बालिका के चाचा की ओर से प्रबंधक के खिलाफ अभी अर्जी नहीं मिली है इसलिए मुकदमा लिखकर पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें