फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तगादा करके ला रहा था पैसा, तमंचे पर लुटा बैठा

Mon, 14 Apr 2014 10:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भिठौली क्रॉसिंग पर सेंट्रल एकेडमी के पास रविवार दोपहर तगादा वसूलने निकले एक कंपनी के सेल्समैन पर तमंचा तानकर बाइक सवार बदमाश 64,325 रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन


वारदात सुनसान स्थान पर हुई। सूचना पर पहुंची जानकीपुरम पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
देवपुरा पारा निवासी विजय कुमार दुबे गणेशगंज स्थित माचिस के थोक सप्लायर राम नरेश अग्रवाल की कंपनी अग्रवाल ट्रेडर्स में सेल्समैन है।

रविवार को विजय मोपेड से तगादा वसूलने और आर्डर लेने निकला था। बकौल विजय, कई दुकानों से रुपये लेनेे के बाद दोपहर करीब ढाई बजे जानकीपुरम पहुंचा।

सेक्टर तीन में एक व्यापारी से रुपये लिये फिर भिठौली क्रॉसिंग के आगे किसी शुक्ला जी से रुपये लेने जा रहा था।

सेंट्रल एकेडमी के पास सुनसान स्थान पर सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोका। पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा तानकर धमकाते हुए रुपयों का बैग छीन लिया।
विज्ञापन


इसके बाद बाइक से सीतापुर रोड की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय को थाने ले जाकर पूछताछ की।
जानकीपुरम इंस्पेक्टर राम विशाल यादव ने बताया कि विजय मूल रूप से अंबेडकरनगर के अहरौली थाना क्षेत्र में मढ़ैया गांव का रहने वाला है।

उसके पास से मिली लिस्ट के आधार पर वसूले गए रुपयों का सत्यापन कराया जा रहा है। साथ ही वाहन चेकिंग में संदिग्ध बाइक की तलाश भी कराई गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें