फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के बाद चाचा ने किया भतीजी से रेप

Fri, 20 Mar 2015 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिल्हौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को कलंकित करते हुए सगे चाचा ने नाबालिग भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन


बदहवास हालत में किशोरी ने ग्रामीणों को जानकारी दी तो ग्रामीणों ने आरोपी चाचा को पकड़कर जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में लेकर किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। बिल्हौर सीएचसी के डाक्टरों ने किशोरी की गंभीर हालत को देखकर कानपुर रेफर कर दिया है।

कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार राठी ने बताया कि आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी ट्रक चालक है। आरोपी के बड़े भाई की मौत आठ साल पहले हो गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

बलात्कार करके घर में सोया दरिंदा

आरोपी अपनी भाभी और उसकी तीन बच्चियों को साथ में रखे हुए है। बीते दिनों बच्चियों की मां अपने मायके चली गई।

मौका पाकर गुरुवार सुबह आरोपी ने नशे की हालत में अपनी तेरह साल की भतीजी से बलात्कार किया। विरोध करने पर उसे पीटा भी। बलात्कार करने के बाद नशे में धुत चाचा घर में ही सो गया।

उधर भतीजी ने बाहर निकल कर गांव वालों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की।

बाद में आरोपी चाचा को पुलिस गिरफ्तार कर कोतवाली लाई तो कोतवाली गेट पर लोगों और वकीलों ने उसकी जूतों से जमकर पिटाई की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें