कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को कलंकित करते हुए सगे चाचा ने नाबालिग भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया।
बदहवास हालत में किशोरी ने ग्रामीणों को जानकारी दी तो ग्रामीणों ने आरोपी चाचा को पकड़कर जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में लेकर किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। बिल्हौर सीएचसी के डाक्टरों ने किशोरी की गंभीर हालत को देखकर कानपुर रेफर कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार राठी ने बताया कि आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी ट्रक चालक है। आरोपी के बड़े भाई की मौत आठ साल पहले हो गई थी।