फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहला- फुसलाकर पहले किया दुष्कर्म, फिर धोखे से गर्भपात कराने में गई नाबालिग की जान

Thu, 05 Apr 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
minor rape
विज्ञापन

गोमतीनगर के उजरियावं निवासी 15 वर्षीय किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, निजी अस्पताल में ले जाकर चुपके से गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन


किशोरी की हालत बिगड़ी तो केजीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। किशोरी की मां ने गोमतीनगर थाने में बुधवार को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
 
इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक, उजरियांव निवासी महिला ने बताया कि सालभर पहले गांव के ही महफूज नाम के युवक ने उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसे लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद लौटा तो बताया कि निकाह कर चुका है। कुछ दिन साथ रखने के बाद उसे घर पर छोड़ दिया। हालांकि, इस दौरान किशोरी से मिलता रहा। इस बीच आरोपी खुद को बचाने के लिए किशोरी पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा।

जब पीड़िता ने इन्कार किया तो वह धमकी देने लगा। इस बीच झांसा देकर उसे एक दिन बेहटा स्थित निजी अस्पताल ले गया, जहां इलाज कराने के बहाने गर्भपात करा दिया। इस दौरान महिला डॉ. रूबी की लापरवाही से किशोरी की आंत भी बाहर आ गई।

जब हालत खराब होने लगी तो डॉक्टर ने महफूज को केजीएमयू में भर्ती कराने को कहा। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दो महीने का सड़ा हुआ बच्चा निकाला। बच्चा काफी दिन तक गर्भ में सड़ जाने के कारण पूरे शरीर में विष फैल गया। इससे किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम किशोरी की मां ने युवक और महिला डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी। इस पर महफूज व डॉ. रूबी के खिलाफ अवैध तरीके से गर्भपात कराने और किशोरी की मौत का जिम्मेदार मानते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें