फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माचिस लेने गई लड़की के साथ रेप, लड़की ने बताई आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बहराइच जिले में रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया हे। कोतवाली नगर अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी रात में माचिस लेने पास के दुकान पर गई थी। तभी मोहल्ले का एक युवक किशोरी को अगवा कर उठा ले गया।
विज्ञापन


आफिसर्स कालोनी के निकट स्थित पार्क में युवक ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। फिर देर रात उसे घर के बाहर बदहाल हालत में छोड़कर फरार हो गया। भोर में किशोरी की हालत सुधर सकी। इस मामले में किशोरी के पिता ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली नगर अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी सोमवार रात नौ बजे के आसपास घर में मौजूद थी। तभी माचिस खत्म हो गई। उसकी मां ने माचिस लाने के लिए पास में स्थित दुकान पर बेटी को भेजा। किशोरी अकेले ही घर से निकल गई। जब वह माचिस लेकर लौट रही थी। तभी सूनसान स्थान पर मौजूद मोहल्ला निवासी अजीज ने किशोरी को अगवा कर लिया।
विज्ञापन


अपहरण करने वाले उसे लेकर आफिसर्स कालोनी के निकट स्थित कपूरथला के पार्क में गया। जहां अजीज ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद देर रात किशोरी को घर के सामने बदहाल हालत में छोड़कर निकल गया। इस दौरान किशोरी की खोजबीन कर रहे परिवारीजन ने जब उसे विक्षिप्त हालत में देखा तो सभी सकते में आ गए।
विज्ञापन

लड़की ने ही बताई आपबीती

किशोरी ने अपनी व्यथा परिवारीजनों को बताई। रात में ही घटना की सूचना कोतवाली को दी गई। सुबह परिवारीजनों ने पहुंचकर तहरीर दी है। लेकिन अभी तक पुलिस ने रेप का केस दर्ज नहीं किया है। घटना के बाद से परिवारीजन दहशत में हैं।

इस मामले में कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा का कहना है कि आरोपी अजीज और पीड़ित पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। मारपीट का मामला सामने आया है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा का कहना है कि आरोपी अजीज को मारपीट के मामले में रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे जेल भेज दिया गया है। परिवारीजनों की ओर से रेप का आरोप लगाया गया है। यह संदिग्ध है।

पीड़ित किशोरी के नाना का कहना है कि आरोपी अजीज द्वारा उसके बेटी के परिवार को बर्बाद करने की धमकी अरसे से दी जा रही थी। उसने पहले भी कई बार नातिन के साथ छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन पुलिस ने सुना नहीं। जिसके चलते रात में आरोपी ने उसकी नातिन को अपनी हवस का शिकार बनाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें