फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना तस्कर ने काट खाया सुरक्षा अधिकारी का हाथ

Tue, 26 May 2015 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोना तस्करी और उससे जुडे़ तस्करों के पकड़े जाने की खबरें तो पढ़ने को मिलती रहती हैं लेकिन पकड़े गए इस सोना तस्कर की खबर बेहद आश्चर्यजनक है। दुबई से भारत पहुचें शख्स का सामान जब राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट पर चेक हुआ तो उसके पास 8 किलो सोना मिला। लेकिन उसे वहां मौजूद जांच अधिकारियों ने उसे पकड़ना चाहा तो वह एक अधिकारी के हाथ को अपने दांतों में दबा लिया।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोना तस्कर ने एअरपोर्ट के सुरक्षा कर्मियों को अपने दो बैग चेक करने के लिए दिए। इन बैगों से जब आठ किलो सोना निकला तो अधिकारियों ने आरोपी तस्कर को गिरफ्तार करना चाहा लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन अधिकारी ने उसे पकड़ लिया तो वह अधिकारी के हाथ में अपने पूरे दम से काट लिया।

अधिकारी के हाथ में काटने के बाद वह वहां से भागने लगा लेकिन अधिकारी ने पास में मौजूद सुरक्षा कर्मियों को आवाज लगाकर सोना तस्कर को गिरफ्तार कराया। हैदराबाद पुलिस अब आरोपी को गिरफ्तार का मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एअरपोर्ट का कर्मचारी भी तस्करी में शामिल

पकड़े गए आठ किलो सोने की कीमत 2.4 करोड़ के करीब बताई जा रही है। एअरपोर्ट की सुरक्षा संभाल रही जीएमआर के अधिकारी ने बताया कि तस्कर के पास से सोना मिलने के बाद एअरपोर्ट के दो अध‌िकारियों को हिरासत में लिया गया है।

इन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है और मामले की आंतरिक जांच की जा रही है। अध‌िकारी ने यह भी बताया कि ये कर्मचारी अपने नजदीकी रिश्तेदारों के माध्यम से सोने की तस्करी करा रहे ‌‌थे।

उन्होंने बताया कि अगर यह सोना बाहर निकल पाता तो कर्मचारियों को करीब 25 लाख रुपए का लाभ हो सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें