फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य वसीम रिजवी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जांच शुरू की गई

Thu, 15 Jul 2021 03:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। दो दिन पहले कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। वसीम रिजवी के खिलाफ सआदतगंज कोतवाली में गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी पर दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके ही चालक की पत्नी ने तहरीर देकर रिजवी पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। दो दिन पहले कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। वसीम रिजवी के खिलाफ सआदतगंज कोतवाली में गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज बृजेश यादव के मुताबिक वसीम रिजवी के चालक की पत्नी बीते 22 जून को वकीलों के साथ थाने आई थी। उन्होंने तहरीर देकर बताया था कि कई साल से उनके पति शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के यहां गाड़ी चला रहे थे।

महिला ने बताया कि वसीम रिजवी अक्सर यतीमखाने में ही रहते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने पति को भी यतीमखाने के पास ही एक सर्वेंट क्वार्टर दे दिया था। उसके बाद वह भी परिवार के साथ उसी क्वार्टर में रहती है। आरोप है कि करीब पांच साल पहले शाम को पति ने फोन किया कि उन्हें गाड़ी लेकर शहर के बाहर जाना है। पति चले गए। इसके बाद रात करीब 10 बजे वसीम रिजवी सर्वेंट क्वार्टर स्थित घर पहुंचे। दरवाजा खोला तो वह अंदर घुसते चले आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने बच्चों और पूरे परिवार को मारने की धमकी दी। इसके बाद दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


पुलिस में शिकायत करने पर पति समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि वसीम रिजवी अक्सर उसके पति को शहर के बाहर भेज देते और अक्सर घर आकर शारीरिक शोषण करते थे। प्रताड़ना से त्रस्त होकर 11 जून को पति को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पति वसीम रिजवी के घर पहुंचे। विरोध किया तो उन्होंने पति के सारे कपड़े उतरवाए, मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया। इसके बाद उन्हें जमकर पीटा फिर धमकाते हुए भगा दिया। इसके बाद से पति और पूरा परिवार दहशत में है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मामले की जांच की जा रही थी। इस बीच महिला ने कोर्ट में भी अर्जी डाली थी। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को वसीम रिजवी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें