लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के एक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने महिला डॉक्टर से रेप की कोशिश की। विरोध पर महिला डॉक्टर की लात-घूसों से पिटाई की। पीड़िता ने बताया कि वह खुद को बसपा नेता का भांजा बताकर कॉलेज में रौंब गांठता था।
अमौसी में टीएसएम मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने आईजी से शिकायत की है। उसने अस्पताल में कार्यरत डॉ. सोमेश बाजपेई पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है।
महिला ने कहा डॉ. सोमेश खुद को बसपा के कद्दावर नेता का भांजा बताता है। सोमेश ने अच्छे व्यवहार का ढोंग बनाकर उससे नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद अश्लील मैसेज भेजकर तंग करने लगा।