सुल्तानपुर के दोस्तपुर क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर एक मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। दरिंदों ने उसके शव को बांधकर अरहर के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
दोस्तपुर के एक गांव की रहने वाली छह वर्षीय बच्ची शुक्रवार की दोपहर किसी काम से घर से बाहर गई थी। काफी देर तक बच्ची नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने खोजबीन की।