फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र की मौत पर स्टूडेंट्स का हंगामा

Wed, 09 Mar 2016 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • बस से धक्का देने पर बीटेक छात्र की मौत,स्टूडेंट्स ने किया बवाल
  • स्कूल गेट के सामने बस रोकने को लेकर कंडक्टर से हुआ था झगड़ा
  • गुस्‍से में बस कंडक्डर ने चलती बस से दिया था धक्का
  • अस्पताल में युवक ने तोड़ा था दम
  • उसके विरोध में सुबह से सरोज इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स का चल रहा प्रदर्शन
  • डायरेक्टर और टीचर को गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन
बीटेक छात्र की मौत के बाद हंगामा करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
लखनऊ में गोसाईंगंज स्थित सरोज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र मो. आरिफ की मौत के विरोध में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन बुधवार को भी हुआ। छात्रों ने विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बताते चलें कि मो.आरिफ सोमवार को अपने घर कन्नौज से लौट रहा था। चारबाग बस स्टेशन से वह आजमगढ़ बस डिपो पर सवार हुआ।  उसके पास सामान काफी ज्यादा था।

जब बस गोसाईंगज होकर गुजरी तो उसने बस को कॉलेज गेट के सामने रोकने के लिए कहा। इसे लेकर बस कंडक्टर और उसमें विवाद हो गया।

नौबत मारपीट तक पहुंच गई।घायल आरिफ कॉलेज गेट पर तड़पता रहा। साथियों को खबर मिली तो उन्होंने उसे गैलेक्सी हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन यहां इलाज और एंबुलेंस तक नहीं मिली।
विज्ञापन


छात्रों ने हंगामा किया तो पुलिस ने अपनी गाड़ी से उसे सिविल अस्पताल पहुंचवाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इससे नाराज छात्रों ने मंगलवार को सुबह हाई-वे जाम कर दिया। कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ के साथ ही कई घंटे हंगामा किया। छात्रों का प्रदर्शन बुधवार को भी चल रहा है।  
विज्ञापन

गलत सवार होने की बात कह कंडक्टर ने मारापीटा

छात्र की मौत के बाद हंगामा करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें शांत कराया गया। कन्नौज के तिरवा निवासी मो. रईस का बेटा आरिफ (21) पिछले दिनों छुट्टी लेकर घर गया था। वहां से वह सोमवार को लखनऊ के लिए चला।

आरिफ के दोस्तों ने बताया कि कॉलेज गेट के सामने बस के पहुंचने पर आरिफ ने चालक-परिचालक से बस रोकने की बात कही।

इसे लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। लंबी दूरी की बस पर गलत सवार होने की बात कहकर कंडक्टर उससे मारपीट करने लगा। कॉलेज गेट पर बस न रुकने पर आरिफ की कंडक्टर से हाथापाई हुई। बाद में चालक-कंडक्टर फरार हो गए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें