फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: अवैध शराब के कारोबारियों का पुलिस टीम पर हमला, वाहन तोड़ा, तालाब में कूदकर बचाई जान

Sat, 29 May 2021 12:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

रायबरेली के एक गांव में अवैध शराब मिलने की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
पथराव में टूटे शीशे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के थुलरई गांव में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस का वाहन तोड़ दिया और टीम पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन


अचानक हुए हमले से घबराए पुलिसकर्मियों ने तालाब में कूदकर किसी तरह जान बचाई। घटना की जानकारी पर कई थानों की पुलिस पहुंची और गांव की घेराबंदी करके कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हमलावरों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी डलमऊ ने आनन-फानन पांच थानों की फोर्स बुलाई, तब जाकर स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका।

दरअसल, शनिवार की रात पुलिस टीम को थुलरई गांव में अवैध शराब बनने की खबर मिली। जिस पर पुलिस टीम गांव में छापा मारने पहुंची पर पहले से ही तैयार हमलावरों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में पुलिस वाहन के शीशे टूट गए और पुलिसकर्मियों ने तालाब में कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन


हमले के समय टीम में महिला पुलिस भी मौजूद थीं। मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर एसडीएम विजय कुमार और सीओ अशोक कुमार सिंह पहुंचे।

एसआई राजवीर सिंह की तहरीर पर 15 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। देर रात पुलिस टीम पर हमला करने वाली सुंदरा पासी, श्रीमती, चंद्र कली, जियालाल व रंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य वांछित आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन



अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 307, 186, 332, 353, 188, 269, 270, 323 504, 506 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें