फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ गैंगरेप: न्याय के लिए कोर्ट पहुंची पुलिस

Fri, 17 Oct 2014 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज के बलसिंहखेड़ा में महिला से दरिंदगी की जांच पर सीबीआई का जवाब आने से पहले ही पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन


इसमें मुख्य आरोपी रामसेवक यादव को दंडित करने का आग्रह किया गया है। प्रभारी सीजेएम रीता सिंह ने चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए राम सेवक को 29 अक्तूबर को जेल से तलब किया है।

16 जुलाई की रात हुई मोहनलालगंज कांड में पुलिस ने 19 जुलाई को बलसिंहखेड़ा गांव के राम सेवक यादव को गिरफ्तार कर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया था।

हत्याकांड में लीपापोती के चलते राजधानी पुलिस की फजीहत के बाद प्रदेश सरकार ने जांच सीबीआई को ट्रांसफर करने की संस्तुति कर दी थी।

सीबीआई जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को जो दस्तावेज भेजे थे, वह बीच रास्ते से गायब हो गए तो पिछले महीने दस्तावेज फिर से भेजे गए।
Trending Videos
विज्ञापन

अभी तक हो रहा था इंतजार

इसके बाद से सीबीआई के जवाब का इंतजार किया जा रहा था। इसी बीच बृहस्पतिवार को मोहनलालगंज इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें