फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को इंटरव्यू पर बुलाकर करता था गुप्त रिकॉर्डिंग!

Mon, 29 Dec 2014 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती की शिकायत के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए पत्रिका संचालक अमित कुमार श्रीवास्तव से पूछताछ में रविवार को कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। उसके लैपटॉप, कंप्यूटर और स्पाई कैमरे से कई आपत्तिजनक क्लिपिंग बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


वह लड़कियों को ब्लैकमेल करने के इरादे से उनके इंटरव्यू को रिकॉर्ड करता था। अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती दिनेश यादव ने बताया कि विजय खंड गोमतीनगर निवासी अमित कुमार श्रीवास्तव क्राइम इन्वेस्टिगेशन सर्विसेज ऑफ इंडिया के नाम से एक पत्रिका और पेज-3 नाम से अखबार चला रहा था।

इसमें नौकरी के लिए विज्ञापन जारी करता था। इसके बाद लड़कियों के इंटरव्यू को स्पाई कैमरे से रिकॉर्ड कर लेता था। इंटरव्यू काफी लंबा होता और लड़कियों से कई घुमावदार सवाल पूछे जाते थे।
विज्ञापन


हार्डडिस्क में 100 से अधिक लड़कियों के इंटरव्यू मिले हैं। अमित का इरादा इन रिकॉर्डिंग की एडिटिंग करने के बाद ब्लैकमेल करने का था। गौरतलब है कि एक लड़की को नौकरी देने के बाद उसके यौन शोषण का प्रयास किया।
विज्ञापन

नौकरी छोड़ी तो भेजने लगा अश्लील फोटो

इस पर उसने नौकरी छोड़ दी तो वह एक फर्जी आईडी बनाकर उसे अश्लील फोटो भेजने लगा और टिप्पणियां करने लगा। इस मामले में लड़की ने वीमेन पॉवर लाइन 1090 से शिकायत की थी। इसके बाद उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

उसके पास से 100 से अधिक प्रेस के नाम पर बने हुए फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुए थे। आईजी नवनीत सिकेरा ने इंस्पेक्टर भगवान सिंह समेत उसे गिरफ्तार करने वाली पूरी टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया है।

एसपी ट्रांसगोमती दिनेश यादव ने बताया कि अमित कुमार श्रीवास्तव का ताल्लुक काफी रसूखदार परिवार से है। कई राजनेताओं से भी उसके पारिवारिक संबंध हैं। देश के एक पूर्व राष्ट्रपति के परिवारवालों से भी अमित के रिश्ते हैं।

अमित कुमार श्रीवास्तव ने अपने दफ्तर में काम करने वाली महिला कर्मचारी से भी छेड़खानी की। वह उसे अकेला पाकर अपने कंप्यूटर से अश्लील फोटो के प्रिंट देता था और महिला कर्मी को इसे लेकर आने के निर्देश देता था। अमित की गंदी नीयत भांपकर लड़की ने नौकरी छोड़ दी। हिरास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें