फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में आधी रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया, दरोगा को भी लगी गोली

Sun, 21 Mar 2021 11:13 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले की टांडा कोतवाली पुलिस ने शनिवार आधी रात करीब मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने की सफलता प्राप्त की है। बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में कोतवाली का एक दरोगा घायल हो गया जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में  गोली लगी है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि टांडा कोतवाली पुलिस शनिवार रात रामपुर कला गांव के निकट गश्त पर थी तभी पुलिस को देख एक व्यक्ति बाइक छोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इससे टांडा कोतवाली के दरोगा सर्वेश अस्थाना के पैर में गोली लग गई। हालांकि अन्य पुलिसकर्मियों ने पीछा कर बाद में बदमाश को दबोच लिया।

पुलिस की फायरिंग में उसके पैर में भी गोली लगी। उसकी पहचान जलालपुर थाना अंतर्गत शाहपुर निवासी दिनेश उर्फ छोटू लोना के तौर पर हुई है। उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दरोगा व घायल बदमाश को रात में ही जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दरोगा को छुट्टी दे दी गई जबकि बदमाश को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें