फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नौका विहार के पास युवकों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

Sun, 21 Mar 2021 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, अन्य की जांच जारी
  • असलहे भी लहराए गए, पुलिस पहचान करने में जुटी
विज्ञापन
मौके पड़ें ईंट और बेल्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर रामगढ़ताल इलाके के नौका विहार के पास ही युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। शनिवार दोपहर में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


वहीं घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें युवक मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। खबर है कि वहां पर असलहा भी लहराए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, नौका विहार के पास एक कार से कुछ लोग पहुंचे थे फिर बाइक सवारों ने घेर लिया। थोड़ी ही दूर में दोनों गुटों के कई युवक पहुंच गए और मारपीट करने लगे। इसकी खबर पास में ही पुलिस चौकी को लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया है।
विज्ञापन


पुलिस युवकों से पूछताछ कर अन्य युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना की वजह में रुपये के लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर असल वजह जानने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रामगढ़ताल ने बताया कि पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें