फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत का फैसला, लड़की की इज्जत सिर्फ 2.5 लाख की

Sat, 12 Jul 2014 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के जिले जौनपुर में जाखेतासराय थाना क्षेत्र में एक युवती की इज्जत लूटे जाने की कीमत गांव में हुई पंचायत में ढाई लाख रुपये तय की है।
विज्ञापन


पंचायत ने फैसले के साथ पीड़ित पक्ष को पुलिस में शिकायत नहीं करने की हिदायत दी है। युवती की इज्जत से खिलवाड़ करने वाला युवक गांव का ही रहने वाला है और रिश्ते में लड़की का भाई है।

मामले की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच करवाने की बात कही है।

चचेरा भाई है आरोपी

खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव की पंचायत ने अजीब फैसला सुनाया है। गांव का एक दबंग युवक अपनी चचेरी बहन के साथ छह माह से दुष्कर्म कर रहा था। लड़की के मुंह खोलने पर वह उसे धमकी देकर चुप करा देता था।

इस मामले का खुलासा दो दिनों पहले बुधवार को तब हुआ जब लड़की के घरवालों ने युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद उन लोगों ने युवक को काफी मारा-पीटा।

यह बात पूरे गांव में फैल गई। लड़की के घरवाले मामले को पुलिस को दिए जाने के पक्ष में थे पर गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। उन्होंने पंचायत के जरिये मामला सुलटाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

पंचायत ने कहा, लड़का नहीं जाएगा लड़की के घर

इसके बाद शुक्रवार को दोपहर में गांव के जूनियर हाईस्कूल में पंचायत हुई।

पंचायत में पंचों ने फैसला सुनाया कि आरोपी युवक के परिवारवालों को पीड़ित लड़की को ढाई लाख रुपये देने होंगे। इसके साथ ही लड़का अब लड़की के घर की तरफ नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें