फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ मिला प्रेमी, जूते से पिलाया पानी

Tue, 28 Oct 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कांठ में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के घर में पकड़े जाने पर प्रेमी की जमकर धुनाई की गई। पंचायत में उसे अमानवीय सजा देने जाने की चर्चा रही। लेकिन इसे लेकर गांव के लोगों ने खामोशी अख्तियार कर ली।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए प्रेमी के भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग आदि की बात सही बताई है। लेकिन पंचायत में सजा देने की बात को निराधार बताया है।

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक का दो साल से घर के सामने रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। सोमवार को युवती के परिवार वाले खेतों पर काम करने केलिए गए थे। उनके न होने का फायदा उठाते हुए प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंच गया। तभी युवती का भाई आ गया और उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


प्रेमी को मौके पर ही पकड़ कर जमकर पीटा गया। चर्चा है कि बाद में प्रेमी को पंचायत के बीच अमानवीय सजा भी दी गई। यहां तक कहा जा रहा था कि उसे जूते में भरकर पानी पिलाया गया। लेकिन बाद में इसे लेकर दो तरफा बात की जाने लगी।
विज्ञापन

सजा पर अलग-अलग राय

इधर मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर शाम को पुलिस गांव पहुंची। ग्रामीणों से पूछताछ की। प्रेमी को उसके परिवार वालों ने पहले ही भगा दिया था। उसके भाई को पकड़ कर पुलिस थाने ले आई।

छजलैट एसओ सीपी सिंह ने प्रेम प्रसंग का मामला बताते हुए कहा कि प्रेमी के भाई को हिरासत में लिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि पंचायत या अमानवीय सजा देने की बात सरासर गलत और कोरी अफवाह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें